Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 15 Aug 2022 8:00 am IST

नेशनल

कर्नाटक : अलग समुदाय से होने की मिली सज़ा, दिनभर रूम के लिए भटकते रहे प्रेमी युगल


कर्नाटक के मंगलुरु में अलग-अलग धर्म के एक प्रेमी जोड़े के लिए पाप बन गया। यहां धार्मिक स्थल पर पूजा करने आए एक प्रेमी जोड़ा ने जब आसपास के इलाके में रूम खोजना शुरू किया तो सभी लॉज और होटल के मालिकों  ने रूम देने से इंकार कर दिया।

दोनों प्रेमी युगल दिनभर सड़क पर भटकते रहे। शाम के समय उन दोनों की मुलाकात कुछ दक्षिणपंथी हिंदू कार्यकर्ताओं से हुई। फिर जो हुआ उसने दोनों प्रेमी-प्रेमिकाओं को परेशानी में डाल दिया।

दरअसल, हिंदू संगठन से जुड़े दक्षिणपंथी हिंदू कार्यकर्ताओं ने उन्हें पुत्तूर तालुक के कपिना बगिलु में रोका और उन्हें उप्पिनंगडी पुलिस को सौंप दिया। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने लड़की के परिवार के सदस्यों से संपर्क किया। और उसे अपने साथ भेज दिया और रफीक को छोड़ दिया।