Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 13 Nov 2021 5:22 pm IST

अपराध

नैनीताल: महिला से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपित फरार


रुद्रपुर : ट्रांजिट कैंप में महिला से दुष्कर्म का प्रयास करने का मामला सामने आया है। शोर शराबा होने पर आरोपित फरार हो गया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपित पहले भी पीड़िता के साथ जोर जबर्दस्ती कर चुका है। जिसके बाद स्वजनों ने आपस में बीच बचाव कर मामला शांत करा दिया था। पुलिस के मुताबिक ट्रांजिट कैंप निवासी महिला ने बताया कि 10 नवंबर की सुबह वह घर पर अकेली थी। इस दौरान उसे अकेला देख आरोपित ने उसे पकड़ लिया। पीड़िता का कहना था कि कमरे से वह किसी तरह भागकर बाहर आ गई और शोर मचा दिया। शोर होने पर आसपास के लोग एकत्र हुए तो आरोपित फरार हो गए।