Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 14 Jun 2022 5:02 pm IST

राजनीति

हरिद्वार नगर निगम के दोनों वार्डों में बीजेपी की जीत


हरिद्वार: हरिद्वार नगर निगम के दो वार्डों में हुए उपचुनाव में भाजपा ने जीत दर्ज की है। ब्रह्मपुरी वार्ड में भाजपा के प्रत्याशी ने कांग्रेस की प्रत्याशी को 691 के भारी अंतर से हराया। हरिलोक वार्ड में भाजपा प्रत्याशी और निर्दलीय प्रत्याशी के बीच कड़ा मुकाबला रहा। निर्दलीय प्रत्याशी को मात्र 33 मतों से हार का मुंह देखना पड़ा।ब्रह्मपुरी में 1403 मतदाताओं और हरिलोक वार्ड में 1390 लोगों ने मताधिकार का प्रयोग किया था। मंगलवार सुबह आठ बजे तहसील परिसर में मतगणना शुरू हुई। ब्रह्मपुरी वार्ड में कुल पड़े 1403 मतों में 1009 भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र मिश्रा की झोली में गए। कांग्रेस की प्रत्याशी लीला देवी को 318 मतों से ही संतोष करना पड़ा। भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र मिश्रा ने कांग्रेस की लीला देवी को 691 मतों से पराजित किया। हरिलोक वार्ड में भाजपा के प्रत्याशी निशाकांत शुक्ला और निर्दलीय प्रत्याशी राजन मेहता के बीच कांटे की टक्कर रही। कुल 1390 मतों में से भाजपा के प्रत्याशी को 585 और निर्दलीय प्रत्याशी के 552 वोट पड़े। वहीं कांग्रेस के प्रत्याशी गौरव चौहान को 318 मतों से संतोष करना पड़ा। भाजपा के प्रत्याशी निशाकांत शुक्ला ने निर्दलीय प्रत्याशी राजन मेहता को 33 मतों से हराया।