Read in App

Surinder Singh
• Sun, 16 May 2021 1:23 pm IST


कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने पौड़ी और रुद्रप्रयाग के लिए रवाना किये 250 ऑक्सीजन सिलिंडर्स



उत्तराखंड के पहाड़ी और मैदानी जनपदों में ऑक्सिजन की कमी को दूर करने के उद्देश्य से रविवार को कैबिनेट मंत्री और पौड़ी एवं रुद्रप्रयाग जनपद के प्रभारी मंत्री डॉ हरक सिंह रावत ने करीब 250 ऑक्सीजन सिलेंडरों को अपने डिफेंस कॉलोनी स्थित आवास से रवाना किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि उनकी ओर से करीब 500 ऑक्सीजन सिलेंडर मंगाए गए थे जिसकी पहली खेप के तहत 250 ऑक्सीजन सिलेंडर मिले है। जल्द अन्य सिलेंडर भी मिलने की उम्मीद है।  इसके साथ ही ये 250 सिलेंडर पौड़ी,रुद्रप्रयाग, देहरादून,श्रीनगर,कोटद्वार,देहरादून आदि के अस्पतालों में भेजे जाएंगे जिससे मरीजों को ऑक्सिजन की आपूर्ति मिल सकेगी।