Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 6 Nov 2021 3:30 pm IST


काशी विश्वनाथ मंदिर द्वार का किया लोकार्पण


प्रकाश पर्व दीपावली के शुभ अवसर पर पहाड़ी शैली से नव निर्मित श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के मुख्य द्वार का लोकार्पण गुरुवार को मंहत जयेंद्र पुरी की मौजूदगी में बाड़ाहाट क्षेत्र के आराध्य कंडार देवता, बाडा़गड्डी के आराध्य हरि महाराज एवं कुपडा़ से आये शेष नाग देवता की डोली ने किया।
दीपावली के शुभअवसर पर नगर मुख्यालय के मध्य में स्थित बाबा काशी विश्वनाथ मंदिर के एक कार्यक्रम आयोजित किया गया गया। जिसमें ब्रह्मलीन पूज्य पाद महंत शिव नारायण पुरी की पुण्य स्मृति में उनके पौत्र गण स्वतंत्र पुरी, विजय पुरी, एवं अजय पुरी द्वारा महंत श्री जयेंद्र पुरी की प्रेरणा से पहाड़ी शैली में बने नव निर्मित मुख्य द्वार का उद्घाटन किया गया। इस मौके पर वेद शास्त्रीयों की ओर से देव डोलियों के सानिध्य में द्वार की विधिवत पूजा अर्चना की गई।