Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 30 Aug 2021 9:30 pm IST

ब्रेकिंग

डेढ़ किलो चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार


पुलिस अधीक्षक बागेश्वर के निर्देश पर जिला पुलिस लगातार चेकिंग अभियान चला रही है। इसी क्रम में गड़िया गांव में  महेंद्र राम सूपी थाना कपकोट  बागेश्वर को 1.482 किलोग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। कोतवाली पुलिस और एसओजी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए चरस के साथ एक बदमाश को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक बरामद चरस की कीमत एक लाख 48 हजार रुपए है  आरोपी हल्द्वानी से अल्मोड़ा चरस की सप्लाई करने जा रहा था। अल्मोड़ा में उसका साथी गांवों में ऊंचे दामों पर चरस बेचने का काम करता है।