Read in App


• Mon, 12 Feb 2024 5:04 pm IST


ताइक्वांडो प्रतियोगिता में डौली, पूर्णिमा, पूजा विजयी रहीं


बागेश्वर। राज्य स्तरीय खेलो इंडिया महिला लीग ताइक्वांडो प्रतियोगिता में बागेश्वर की डौली, अल्मोड़ा की पूर्णिमा और बागेश्वर की पूजा अपने-अपने वर्ग में पहले स्थान पर रहीं।खेल विभाग के इंडोर स्टेडियम में हुई प्रतियोगिता के अंडर-47 भार वर्ग में बागेश्वर की डौली फर्स्वाण पहले स्थान पर रहीं। अल्मोड़ा की मानवी साह दूसरे स्थान पर रहीं। अंडर-51 भार वर्ग में अल्मोड़ा की पूर्णिमा पहले, बागेश्वर की प्रशस्ति दूसरे स्थान पर रहीं। अंडर-55 भार वर्ग में बागेश्वर की पूजा दानू ने पहला स्थान पाया। अल्मोड़ा की संजना दूसरे स्थान पर रहीं। निर्णायक मंडल में किरन नेगी, शशिकांत शर्मा, ज्योति आर्या, मनोज रावत, ललित नेगी, किशोर कुमार थे। प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव ने किया।

विशिष्ट अतिथि कपकाेट के उपजिलाधिकारी अनुराग आर्य थे। अतिथियों ने विजेता, उप विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए। प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी गुंजन बाला ने सहयोग के लिए सभी का आभार जताया।