Read in App


• Wed, 4 Sep 2024 4:20 pm IST


कांग्रेसियों ने जलाया प्रदेश सरकार का पुतला


बागेश्वर/कौसानी। मीडिया कर्मी पर शराब माफियाओं के हमला करने के विरोध में कौसानी में कांग्रेस ने प्रदेश सरकार का पुतला जलाया। जिला मुख्यालय के तहसील परिसर में मीडिया कर्मी पर हमले के विरोध में सवाल संगठन के अध्यक्ष रमेश पांडेय कृषक और कार्यकर्ताओं ने धरना दिया।कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश में बढ़ रहे अपराध और मीडिया कर्मी पर हमले की निंदा की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है। महिलाओं पर अपराध बढ़ रहे हैं। शराब माफियाओं के हौसले बुलंद हैं। मीडिया कर्मियों पर भी हमला किया जा रहा है। सरकार को अपराध रोकने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए। इस मौके पर पूर्व सीएम हरीश रावत, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद कुंजवाल, पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा, जिलाध्यक्ष भगवत सिंह डसीला, पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, पूर्व जिपं अध्यक्ष हरीश ऐठानी, बबलू नेगी, गीता रावल, गोपा धपोला, कवि जोशी आदि मौजदू रहे।