Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 11 Aug 2021 4:26 pm IST


120 किलो प्रतिबंधित जड़ीबूटी तस्करी में पुरोला से दो गिरफ्तार


प्रतिबंधित जड़ीबूटी की तस्करी के आरोप में पुरोला पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों से 120 किलो जड़ीबूटी बरामद की गई है। पुलिस ने  दोनों के खिलाफ वन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। नियमित चेकिंग के दौरान पुरोला पुलिस ने मातला बैंड के पास एक वाहन को रोका। वाहन में चालक समेत दो लोग सवार थे। वाहन की तलाशी लेने पर 120 किलो प्रतिबंधित जड़ीबूटी बरामद हुई। इसका बाजार मूल्य करीब 6 लाख 50 हजार है। पुरोला थानाध्यक्ष प्रदीप तोमर ने बताया कि दोनों आरोपियों की पहचान इंद्र सिंह निवासी मेंद्रत त्यूनी जिला देहरादून और अठनर शाही निवासी कुलछो ओड़ा नेपाल के रूप में हुई है। दोनों को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।