Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 6 Oct 2022 3:00 pm IST

राजनीति

नागपुर के जरीपटका और पंचपाओली में धारा 144 लागू, भारत मुक्ति मोर्चा कर रहा RSS का विरोध


महाराष्ट्र के नागपुर में आज उस वक्त तनाव फैल गया, जब भारत मुक्ति मोर्चे के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने संघ मुख्यालय घेरने की कोशिश की। 

तनाव बढ़ता देख क्षेत्र में धारा 144 लागू कर दी गई है। साथ ही कुछ को हिरासत में लिया गया। नागपुर के पुलिस आयुक्त के मुताबिक, मोर्चे ने आज रैली या मार्च निकालने की इजाजत मांगी थी, लेकिन कानून व्यवस्था की स्थिति के कारण अनुमति नहीं दी गई।

जिसके बाद कार्यकर्ताओं ने सहयोग नहीं किया। इसलिए जरीपटका और पंचपाओली इलाकों में धारा 144 लागू कर दी गयी। और कुछ नेताओं को हिरासत में लिया गया है।
बता दें कि, मोर्चे के अध्यक्ष वामन मेश्राम ने नागपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मुख्यालय के घेराव का एलान किया था।

भारत मुक्ति मोर्चा का कहना है कि, आरएसएस संविधान विरोधी है, इसलिए संविधान की रक्षा और देश के मूल निवासियों के मूलभूत अधिकारों को बचाने के लिए नागपुर में संघ मुख्यालय पर आंदोलन का आह्वान किया गया है।