Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 19 Jul 2022 8:00 am IST

राजनीति

सपा के गढ़ में सेंध लगाने 25 जुलाई को कानपुर जाएंगे पीएम मोदी...


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 जुलाई को कानपुर जाएंगे। माना जा रहा है कि, सपा के गढ़ के रूप में चर्चित चौ. हरमोहन सिंह यादव के परिवार को भाजपा मय करने के लिए मोदी शहर आ रहे हैं। 

तय कार्यक्रम के मुताबिक, पीएम मोदी चौधरी की पुण्यतिथि पर मेहरबान सिंह का पुरवा में होने वाले आयोजन में हिस्सा लेंगे। आशंका जताई जा रही है कि, कुछ दिनों पहले सपा के कोटे से राज्यसभा सदस्य का कार्यकाल पूरा करने वाले चौ. हरमोहन के पुत्र चौ. सुखराम यादव भी भाजपा में शामिल हो सकते हैं। चौ. हरमोहन सपा के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के मित्र और सहयोगी रहे हैं। 50 वर्ष से भी अधिक समय से यह परिवार समाजवादी पार्टी के साथ जुड़ा हुआ है। 2 साल पहले तक चौधरी परिवार के प्रत्येक कार्यक्रम में मुलायम सिंह यादव, पूर्व सीएम अखिलेश यादव और वर्तमान में प्रसपा के राष्ट्रीय संयोजक शिवपाल यादव मुख्य अतिथि के रूप में आते रहे हैं।

लेकिन केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सत्ता में आने के बाद से धीरे-धीरे परिस्थितियां बदलीं हैं। और इस बार के विधानसभा चुनाव से पहले चौ. सुखराम के बेटे मोहित यादव भाजपा में शामिल हो गए। हालांकि सुखराम यादव लगातार मुलायम सिंह यादव के साथ रहने की बात कहते रहे। अब माना जा रहा है कि पीएम मोदी की मौजूदगी में वह भी भाजपा का दामन थाम सकते हैं।