Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 9 Jun 2022 10:49 am IST

अपराध

बदमाशों ने दिनदहाड़े दिया डकैती को अंजाम, पुलिस विभाग में हड़कंप


हरिद्वार: रानीपुर कोतवाली क्षेत्र शिवालिक नगर स्थित ज्वेलर्स शोरूम में हथियारबंद बदमाशों ने दिनदहाड़े डकैती को अंजाम दे दिया है। एक बदमाश को शोरूम संचालकों और स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। जबकि पांच अन्य बदमाश शोरूम से सोने चांदी के गहने लूटकर फरार हो गए हैं। दिनदहाड़े डकैती की घटना से पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के शिवालिक नगर में प्रदीप कुमार का अमन ज्वेलर्स के नाम से शोरूम है।  शोरूम के अंदर घुसे बदमाशों ने शोरूम संचालक पर तमंचा तानते हुए लूटपाट शुरू कर दी।लूटपाट का विरोध करने पर एक बदमाश ने तमंचे के बट से शोरूम संचालक पर हमला कर उसे घायल कर दिया। इसी बीच तीन बदमाश शोरूम का शीशा तोड़कर उसमें रखे सोने चांदी के गहने लेकर फरार हो गए। तभी एक बदमाश को शोरूम संचालकों ने मारपीट करते हुए पकड़ लिया। ज्वेलर्स शोरूम में लूटपाट की घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।एसएसपी योगेंद्र सिंह रावत ने बताया कि छह बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया है। एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिससे पूछताछ की जा रही है। अन्य बदमाशों को भी जल्द गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।