Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 3 Feb 2023 12:00 am IST

अपराध

गुजरात : पंचायत जूनियर क्लर्क भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में एक और गिरफ्तारी, अब तक 16 हुए गिरफ्तार...


गुजरात एटीएस ने पंचायत जूनियर क्लर्क भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में एक और गिरफ्तारी की है। 

गुजरात एटीएस ने ओडिशा के सरोजकुमार सीमांचल मालू को गिरफ्तार किया है। बता दें कि, मामले में अब तक 16 से ज्यादा गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। इससे पहले, पेपर लीक का मामला सामने के आने के बाद सरकार ने परीक्षा को स्थगित कर दिया था। 

गुजरात एटीएस के एसपी सुनील जोशी ने बताया था कि, वडोदरा से 15 आरोपियों को प्रश्न-पत्रों के साथ गिरफ्तार किया गया है। मामले में आगे की जांच चल रही है।