Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 23 Jul 2022 7:00 am IST


ससुराल जाते वक्त पिता से लिपटकर रोने लगी दुल्हन, पीठ पीछे पापा ने किया धांसू डांस, देखें..


सोशल मीडिया एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दुल्हन अपने पिता के सीने से लिपटकर रो रही होती है। इस दौरान यहां आस-पास खड़े लोग भी इमोशनल नजर आ रहे हैं। लेकिन तभी दुल्हन के पिता कुछ ऐसी हरकत करते हैं कि वहां मौजूद लोग अपनी हंसी नहीं रोक पाते हैं।

वीडियो में आप देख सकते हैं कि शादी के बाद दुल्लन की विदाई हो रही होती है, इस दौरान वह अपने पिता को देखकर उसे सीने से लगा लेती है और फूट-फूटकर रो रही होती है। इसके बाद जैसे ही दुल्हन अपने आंखों में आंसू लिए पीछे मुड़ती है तभी उसका पिता पीछे से दोनों ही हाथों को उठाकर डांस करने लगता है। तभी वहां मौजूद लोग दुल्हन के पिता को देखकर दंग रह जाते हैं।

देखें...