Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 9 Nov 2022 7:00 pm IST

अपराध

नशीले सेब खिलाकर नाबालिगों से दुष्कर्म करने वाले आरोपी शिवमूर्ति मुरुघ शरणारू के खिलाफ चार्जशीट...


दुष्कर्म मामले में जेल में बंद मुरुघ मठ के प्रमुख शिवमूर्ति मुरुघ शरणारू की मुश्किलें कम होने के बजाय बढ़ गई हैं। पुलिस ने बाबा के खिलाफ 694 पन्नों का चार्जशीट तैयार किया है। 

चार्जशीट अदालत को 27 अक्तूबर को सौंप दी गयी थी। इस चार्जशीट में जो खुलासे हुए हैं वे हैरान करने वाले हैं। पुलिस के मुताबिक, शरणारू के बेडरूम तक ड्रग्स, शराब और नशीले पदार्थ सप्लाई किए जाते थे। इसके अलावा बेडरूम में नाबालिग लड़कियों को भेजा जाता था। 

गौरतलब है कि, दो नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म के आरोप में मठ प्रमुख को एक सितंबर को गिरफ्तार किया गया था। ओडानाडी एनजीओ के निदेशक स्टैनली के अनुसार मठ संचालिका अक्का महादेवी छात्रावास की वार्डन रश्मि नाबालिग छात्राओं को रात 8 बजे के बाद बाबा के कमरे में भेजती थी, जहां छात्राओं के विरोध करने पर बाबा उन्हें नशीले सेब और चौकलेट खिला देता था। औऱ बेहोश होने पर उनके साथ दुष्कर्म करता था। 

अगले दिन छात्राओं के शरीर के विभिन्न हिस्सों और निजी अंगों में तेज दर्द होता था। इतना ही नहीं खुद को भगवान का अवतार बताते हुए संत छात्राओं की सेवा करने से मना करने पर उन्हें शाप देने की धमकी देता था। उसने उनसे कहा कि, उसका श्राप उन्हें और उनके परिवारों को नष्ट कर देगा।