Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 19 Aug 2022 6:40 pm IST

राजनीति

रामनगर पहुंचे केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने विपक्ष पर साधा निशाना, 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर कही ये बात


 केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट का आज रामनगर पहुंचे. इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने लोक निर्माण विभाग के विश्राम भवन में उनका जोरदार स्वागत किया. इस दौरान भट्ट ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना. साथ ही केंद्रीय मंत्री ने रामनगर में हो रहे विकास कार्यों की समीक्षा भी की। दिल्ली से रामनगर पहुंचे केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने आज रामनगर में कार्यकर्ताओं के साथ 2024 लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा की. इस दौरान अजय भट्ट ने कहा केंद्र सरकार को बदनाम करने के लिए कई लोगों ने षड्यंत्र रचा, लेकिन वह नाकाम साबित हुए.