Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 6 Oct 2021 1:41 pm IST

अपराध

ढाई किलो चरस के साथ 3 अभियुक्त गिरफ्तार


कोतवाली पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत 2 किलो 500 ग्राम चरस के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। मंगलवार को स्वयं एसपी देवेंद्र पींचा ने पत्रकार वार्ता कर यह जानकारी दी। उन्होंने आरोपितों को गिरफ्तार करने वाले पुलिस कर्मियों को शाबाशी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने सोमवार को कोतवाली चम्पावत क्षेत्रान्तर्गत बनलेख से चार आगे चम्पावत की ओर से 26 वर्षीय विजय सिंह पुत्र त्रिलोक सिंह के कब्जे से  एक किलोग्राम, 32 वर्षीय दीपक सिंह बिष्ट पुत्र छतर सिंह के कब्जे से एक किलोग्राम तथा 26 वर्षीय संदीप सिंह बिष्ट पुत्र बच्ची सिंह के कब्जे से 500 ग्राम चरस बरामद की है। तीनों आरोपित ऐड़ी गुरौली, पोस्ट बिरगुल के रहने वाले हैं। सभी के खिलाफ कोतवाली चम्पावत में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। आरोपितों ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि उनके द्वारा यह चरस स्वयं अपने घर में तैयार की गई है, जिसे जनपद ऊधमसिंह नगर क्षेत्र में ऊंचे दामों में बेचने के लिए ले जा रहे थे