Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 4 Mar 2023 5:00 am IST

अपराध

महाराष्ट्र : अपने घर में डेढ़ लाख रुपए की कीमत के नकली नोट छापकर 50 हजार में भेजता था आरोपी, गिरफ्तार...


महाराष्ट्र पुलिस ने अपने घर में नकली नोट छापने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि, उसने यूट्यूब वीडियो से नकली नोट छापना सीखा था। 

फिलहाल पुलिस मामले की सघनता से जांच कर रही है। मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस को खूफिया सूचना मिली थी कि, महाराष्ट्र के जलगांव जिले का एक व्यक्ति जलगांव जिले के कुसुम्बा गांव में स्थित अपने घर में नकली नोट छाप रहा है। आरोपी के घर पर छापा मारकर पुलिस ने आरोपी को रंगे हाथ पकड़ लिया। 

वहीं पूछताछ के दौरान पता चला कि, आरोपी डेढ़ लाख रुपए की कीमत के नकली नोट छापकर उन्हें अन्य लोगों को उन्हें 50 हजार रुपए में बेच देता था। पुलिस को शक है कि, इस मामले में कुछ और लोग भी मिले हो सकते हैं। आरोपी को 9 मार्च को स्थानीय अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 489-ए के तहत मामला दर्ज किया है।