Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 21 Mar 2022 3:00 pm IST


ब्रशिंग का सही तरीका दिल की बीमारियों को रखेगा दूर


ओरल हेल्थ को प्रभावित करने वाली कुछ सबसे आम बीमारियों में कैविटी (दांतों की सड़न), मसूड़े (पीरियडोंटल) रोग और मुंह का कैंसर शामिल हैं। रिपोर्ट्स की माने तो अगर मुंह की सफाई ठीक से न की जाए तो दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। 

क्या कहते हैं विशेषज्ञ- विश्व ओरल हेल्थ दिवस पर रविवार को  लेडी हॉर्डिंग मेडिकल कॉलेज के डेंटिस्ट डिपार्टमेंट में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञों ने कहा कि अगर मुंह की सही से सफाई न हो तो यह सेहत को भी प्रभावित करती है। इसकी सफाई न रखने पर दिल की बीमारी का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। वहीं, मसूड़ों में लगने वाले पायरिया का सही से इलाज न हो पाने से बच्चा समय से पहले ही जन्म ले सकता है। गर्भवती मां को पायरिया होने पर बच्चे को कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं। अगर मां को डायबिटीज हो तो यह समस्या और भी गंभीर हो जाती है।

क्या है ब्रशिंग का सही तरीका- अपने टूथब्रश को मसूड़ों से 45 डिग्री के कोण पर रखें। धीरे से ब्रश को छोटे स्ट्रोक में आगे-पीछे करें। दांतों की बाहरी सतहों, अंदर की सतहों और चबाने वाली सतहों को ब्रश करें।सामने के दांतों की अंदरूनी सतहों को साफ करने के लिए ब्रश को लंबाई में झुकाएं और ऊपर-नीचे कई स्ट्रोक करें।