Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 3 Jan 2023 6:30 pm IST

मनोरंजन

सांग 'बेशर्म रंग' विवाद में कूदीं भोजपुरी अभिनेत्री यामिनी सिंह, बोलीं - 'बुर्का पहनकर थोड़ी नाचूंगी...',


भोजपुरी सिनेमा की खूबसूरत अदाकारा यामिनी सिंह ने बेशर्म रंग विवाद के बीच कुछ ऐसा बोल दिया है जो टॉप हेडलाइंस का हिस्सा बन गया है। बता दें कि बीते दिनों शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म 'पठान' के पहले गाने बेशर्म रंग को लेकर काफी विवाद मचा हुआ था। गाने में दीपिका पादुकोण द्वारा पहनी गई भगवा रंग की बिकिनी पर जमकर बवाल देखने को मिला। अब हंगामा मचाते लोगों के लिए एक्ट्रेस यामिनी सिंह ने मुंहतोड़ जवाब दिया है।
एक्ट्रेस ने एक बातचीत  में कहा कि 'हमारा समाज एक कलाकार को बांधने की कोशिश में लगा रहता है। मतलब वह हर चीज पर पाबंदी लगाता है कि यह मत करो, वो मत करो.. सरकार को भी कुछ चीजों पर तब एक्शन लेना पड़ता है जब जनता उन पर दबाव बनाती है, लेकिन मेरा लोगों से यही एक पॉइंट कहना है कि दीपिका ने बिकिनी पहनी तो इस बात में प्रॉब्लम क्या है...' यामिनी यहीं पर नहीं रुकती वे आगे कहती हैं, बिकनी कपड़े ही तो होते हैं, मैंने हसीना और तेल जैसे म्यूजिक वीडियो में काम किया है जिसमें मेरा क्लीवेज नजर आ रहा था, इस बात पर तमाम लोगों ने मुझ पर भद्दे कमेंट किये। उन्होंने कहा- अरे भाई मैं बुर्का पहन कर थोड़ी ना नाचूंगी... एक हीरो शर्टलेस डांस कर सकता है लेकिन एक हीरोइन का जरा सा क्लीवेज दिख जाए तो यह बात बुरी क्यों है.. ।' एक्ट्रेस ने कहा- हर पाबंदी एक औरत पर ही क्यों लगाई जाती है,  क्यों कहते हैं कि इज्जत बचा कर रखो... अगर मैंने  या किसी ने भी बिकनी पहन लिया तो हमारी इज्जत नहीं चली जाती बल्कि हम तो और भी ज्यादा हॉट लगते हैं।'