Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 18 Jun 2022 6:30 pm IST

मनोरंजन

गले मिलते और प्यार भरे पल बिताते दिखे सिद्धार्थ और कियारा, देखें वीडियो


सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी अक्सर अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। हालांकि दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते को लेकर कोई पुष्टि नहीं की है। लेकिन फैंस उन्हें एक साथ देखना पसंद करते हैं और ऐसी अटकलें हैं कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।  हाल ही में मुंबई में एक कार्यक्रम में दोनों ने हिस्सा लिया। इस दौरान दोनों ने कुछ प्यार भरे मोमेंट्स शेयर किए। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में वे दोनों को गले मिलते और बातचीत भी करते देखा जा सकता है।

वहीं कुछ हफ्ते पहले अफवाहें चल रही थीं कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है। इन रिपोर्टों के बाद एक नई रिपोर्ट आई कि फिल्म निर्माता करण जौहर ने उनके बीच सुलह करा दी है। हालांकि हाल ही में कियारा ने इन अफवाहों पर एक इंटरव्यू में बात की और कहा कि वे अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में उड़ती खबरों को इग्नोर नहीं कर पाती है।