Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 9 Feb 2022 5:07 pm IST


झूठ की राजनीति कर रहे हैं राहुल और केजरीवाल: पांडेय


केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री महेंद्रनाथ पांडेय ने कहा कि विपक्ष के हाथ केवल निराशा है। निराशा और हताशा के कारण विपक्ष झूठ की राजनीति कर रहा है। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल मुफ्त बिजली देने का शिगूफा छोड़ रहे हैं तो कांग्रेस के राहुल गांधी भेल जैसे उपक्रमों के निजीकरण किए जाने का झूठ बोलकर वोट बटोरने की साजिश रच रहे हैं। केंद्रीय मंत्री महेंद्रनाथ पांडेय मंगलवार को रानीपुर के नवोदय नगर और विष्णु लोक में भाजपा प्रत्याशी आदेश चौहान की चुनावी जनसभा में बोल रहे थे। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भेल ने एथेनॉल पर काम कर ऐतिहासिक कदम उठाया है। सेना में प्रयोग होने वाली सुपर रैपिड गन का निर्माण भी भेल संस्थान कर रहा है। भेल संस्थान भारत के नवरत्नों में है। भारत सरकार ने कभी नहीं कहा कि भेल का निजीकरण हो रहा है। कांग्रेस के लोग सदन हो या सड़क झूठ की राजनीति करते हैं।