Read in App


• Tue, 23 Mar 2021 12:56 pm IST


पानी नहीं मिलने से गुस्साईं महिलाएं


बागेश्वर-मंडलसेरा के भुल्यूड़ा तोक में पेयजल संकट गहराता जा रहा है। जल संस्थान को बार-बार सूचित करने पर भी पानी की आपूर्ति सुचारु नहीं होने पर महिलाओं का गुस्सा फूट गया। महिलाओं ने जल संस्थान कार्यालय में धरना देकर जल्द जल संकट को दूर करने की मांग की। समस्या का निदान नहीं होने पर आंदोलन करने की भी चेतावनी दी। भुल्यूड़ा तोक में उपभोक्ताओं को नियमित पानी नहीं मिल पा रहा है। उपभोक्ताओं का कहना है कि तीसरे दिन पानी की आपूर्ति होती है, पिछले एक सप्ताह से वह भी ठप पड़ी है। बताया कि पहले जल संस्थान ने तोक में एक हैंडपंप लगा था, जिसके माध्यम से पर्याप्त पानी मिलता था। कुछ समय बाद विभाग ने हैंडपंप को सौर ऊर्जा से जोड़ दिया, जिसके बाद से पानी का संकट गहराने लगा। छह महीने पहले विभाग ने स्टेंड को उखाड़ कर एक मकान के छत पर टंकी बना दी, जिसके बाद से हैंडपंप से पानी की एक बूंद भी लोगों को नहीं मिल पा रही है। महिला उपभोक्ताओं ने हैंडपंप को ठीक कर जल्द पानी की आपूर्ति सुचारु करने की मांग की। इस मौके पर पुष्पा देवी, लीला देवी, ममता देवी, गंगा देवी, गोविंदी देवी, सरिता देवी, पुष्पा देवी आदि थे।