Read in App


• Tue, 29 Jun 2021 5:50 pm IST


गोपेश्वर में कांग्रेस का प्रदर्शन


चमोली-कांग्रेस पार्टी ने राज्य और केन्द्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन पर पुतला फूंका। कांग्रेस जनों ने कहा कि सरकार हर मोर्चे पर असफल है। प्रदर्शन का नेतृत्व पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र भंडारी ने किया। रविवार को जिला मुख्यालय में प्रदर्शन करते हुये राजेन्द्र भंडारी ने कहा कि भाजपा हिन्दुओं की हितैषी होने का दम्भ भरती है, उसी के राज में कुम्भ जैसे पवित्र कार्य में घोटाला किया जाना अधिक शर्मनाक व आघात पहुंचाने वाला है। इस मामले की उच्च स्तरीय जांच करते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।