Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sun, 1 May 2022 9:30 am IST


डकैती के मामले में फरार दो आरोपित गिरफ्तार, दो आरोपित अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर


नैनीताल: डकैती की वारदात में शामिल दो फरार आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। न्यायालय पेश करने के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक बीती तीन अप्रैल को मूल रूप से गौतम बुद्ध नगर उत्तर प्रदेश, हाल जिला फरीदाबाद हरियाणा निवासी मोहित पुत्र हीरा लाल ने तल्लीताल थाने में तहरीर देकर उनके साथ डकैती होने की बात कही थी। उसने पांच युवकों पर उसकी कार और नगदी लूटने के आरोप लगाए थे। पुलिस ने मामले में डकैती और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर 24 घंटे के भीतर एक आरोपित दमुआढ़ूंगा निवासी अखिलेश टम्टा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था मगर डकैती को अंजाम देने वाले अन्य चार आरोपित फरार चल रहे थे।

कई बार दबिश के बाद भी जब आरोपित हाथ नहीं आये तो पुलिस ने बीते दिनों दो आरोपितों दमवाढूंगा काठगोदाम निवासी देवेंद्र कुमार पुत्र हेमंत कुमार और अमन कुमार पुत्र नैन राम के घर पर वारंट चस्पा कर मुनादी भी करवाई थी। जिसमें पुलिस ने गिरफ्तारी नहीं होने पर आरोपितों के घर की कुर्की करने की चेतावनी दी थी। मगर फिर भी आरोपितों का पता नहीं चला।