Read in App

Rashmi Panwar
• Sat, 12 Mar 2022 6:07 pm IST

वीडियो

कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने ली हार की जिम्मेदारी, बोले- जनता ने गंवाया मौका



उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 में भी कांग्रेस सरकार नहीं बना पाई और 70 में मात्र 19 सीटों पर ही सिमटकर रह गई. हालांकि 2017 के मुकाबले कांग्रेस का प्रदर्शन अच्छा रहा है. इस बार कांग्रेस ने 8 सीटें ज्यादा जीती हैं. वहीं प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल खुद पौड़ी जिले की श्रीनगर विधानसभा सीट से चुनाव हार गए. कांग्रेस की इस हार की जिम्मेदारी प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल ने खुद ली है. चुनाव परिणाम आने के बाद शनिवार को गणेश गोदियाल पहली बार मीडिया से रूबरू हुए. गणेश गोदियाल ने कहा कि कांग्रेस को जो हार मिली है, उसकी जिम्मेदारी प्रदेश अध्यक्ष होने के नाते वे खुद लेते हैं.