Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 18 May 2022 4:53 pm IST

राजनीति

कांग्रेस की उम्मीदवार से डरी हुई है भाजपा : शैलेंद्र राय


चंपावत: कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता शैलेंद्र राय ने कहा कि चम्पावत विधान सभा उपचुनाव में भाजपा कांग्रेस की सशक्त उम्मीदवार को देखकर डर गई है। इसके लिए भाजपा कई तरह के प्रपंच रच रही है। पूर्व प्रवक्ता राय ने कहा कि चम्पावत विस उपचुनाव में भाजपा ने आचार संहिता की धज्जियां उड़ा के रख दी हैं। लेकिन हैरानी की बात है कि प्रशासन इसमें मूक दर्शक बनकर बैठा हुआ है। जबकि इससे पूर्व विधान सभा चुनाव में प्रत्याशियों को नोटिस पर नोटिस भेजने का सिलसिला जारी था। राय ने कहा कि भाजपा में कांग्रेस प्रत्याशी को देखकर डर का माहौल पैदा हो गया है। डर का आलम ये है कि चम्पावत में प्रचार के लिए भाजपा ने उत्तराखंड के पूरे मंत्रीमंडल और प्रदेश भर के नेताओं को पहुंचा दिया है। कहा कि उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी को महिला सशक्तीकरण का पूरा समर्थन मिल रहा है।