Read in App


• Tue, 22 Jun 2021 10:28 am IST


तीरथ सरकार संकट में, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम बोले- सीएम विधानसभा सदस्य बनने का गंवा चुके अवसर


देहरादून। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत छह महीने के भीतर विधानसभा का सदस्य बनने का अवसर गवां चुके हैं। लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के अंतर्गत राज्य में अब किसी भी सीट पर उपचुनाव की संभावना नहीं है। बीते रोज पूर्व कैबिनेट मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता नवप्रभात ने भी उपचुनाव को लेकर मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत और सरकार पर हमला बोला था। सोमवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि भाजपा ने प्रदेश को फिर संकट में डाल दिया है।मुख्यमंत्री के उपचुनाव के बारे में ढुलमुल रवैये के चलते अब संवैधानिक व्यवस्था के तहत तीन ही विकल्प शेष हैं। मुख्यमंत्री का उपचुनाव नहीं होने की सूरत में राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू किया जाए अथवा विधानसभा भंग कर चुनाव कराए जाएं। तीसरा विकल्प सांसद व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत अपने पद से इस्तीफा दें और विधायकों के बीच से ही नया मुख्यमंत्री चुना जाए।