Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 21 Apr 2023 4:03 pm IST


पपीते के साथ कभी भी नहीं खाने चाहिए ये फल, जानलेवा हो सकता है कॉम्बिनेशन


पपीता  सेहत के लिए बेहद फायदा पहुंचाने वाला फल माना जाता है।  इसमें कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को हेल्दी और फिट रखने में मददगार होते हैं। कहते हैं पपीते का सेवन पेट के लिए काफी लाभदायक होता है। अगर रोजाना पपीते का सेवन किया जाये तो इससे इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। साथ ही ये शरीर को कई तरह की बीमारियों और इंफेक्शन से बचाता है। इतने सारे फायदे होने के बावजूद कई बार पपीता जानलेवा भी साबित हो सकता है। अगर आप पपीते के साथ कुछ चीजें खाते हैं तो यह जहर के समान हो जाता है।  तो आइये जानते हैं पपीते के साथ किन किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। 

नींबू

वैसे तो पपीता और नींबू दोनों ही सेहत के लिए हेल्दी होते हैं लेकिन इन्हें कभी भी एक साथ नहीं खाना चाहिए। अगर आप पपीते को सलाद की तरह से खाते हैं और उसमें नींबू का रस मिलाते हैं तो ये बेहद  नुकसानदायक होता है। ऐसा भी कह सकते हैं कि ये जानलेवा साबित हो सकता है। दरअसल, दोनों का एक साथ सेवन हीमोग्लोबिन का लेवल बिगड़ सकता है और आपको एनीमिया अपना शिकार बना सकता है।

संतरा

नींबू की तरह ही संतरा भी खट्टा फल है। ऐसे में पपीता और संतरे का सेवन भी एक साथ नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से आपकी हेल्थ बिगड़ सकती है।

केला

केला बेहद पौष्टिक फल माना जाता है लेकिन इसे पपीते के साथ गलती से भी नहीं खाना चाहिए। दोनों को एक साथ खाने से पाचन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं और पेट खराब हो सकता है।

दूध

पपीता में पपैन नाम का एंजाइम पाया जाता है जो दूध के प्रोटीन को बॉडी के अंदर तोड़ने का काम करता है। यही वजह है कि पपीते को कभी भी दूध के साथ नहीं खाना चाहिए। ऐसा करने से अपच, सूजन और पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।