Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 25 Mar 2023 10:00 am IST


बदरीनाथ केदारनाथ के बाद अब गंगोत्री-यमुनोत्री धामों में भी तीर्थ यात्रियों को मिलेंगी ये सुविधाएं, यह हो रही तैयारी


यूपी, एमपी, राजस्थान सहित देश के विभिन्न राज्यों और विदेश से चार धाम यात्रा- 2023 को आने वाले तीर्थ यात्रियों के लिए खुशखबरी है। केदारनाथ- बदरीनाथ के बाद अब गंगोत्री और यमुनोत्री धामों में दर्शन करने वाले तीर्थ यात्रियों को अब बेहतरीन सुविधाएं मिलेंगी। उत्तराखंड की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार अब गंगोत्री और यमुनोत्री धामों के लिए मास्टर प्लान बनाने की तैयारी में जुटी है।  

पर्यटन विभाग बदरीनाथ केदारनाथ धाम के साथ ही अब गंगोत्री और यमुनोत्री धाम का मास्टर प्लान तैयार करेगा। दोनों धामों में श्रद्धालुओं की सुविधाएं बढ़ाने को दोनों धामों का प्लान तैयार किया जाएगा। पर्यटन विभाग ने कंपनियों से प्लान तैयार किए जाने के प्रस्ताव मांगे हैं। दोनों धामों में मंदिर क्षेत्रों के एकीकृत विकास को कॉन्सेप्ट प्लान, मास्टर प्लान के साथ ही डीपीआर तैयार किए जाने को कंसल्टेंसी फर्म का चयन किया जाएगा।अभी गंगोत्री और यमुनोत्री धामों में श्रद्धालुओं की सुविधाओं का अभाव है। पार्किंग, आवासीय सुविधा, सड़क, पैदल ट्रैक, विश्राम स्थल, आस पास के क्षेत्रों को अभी विकसित नहीं किया जा सका है। सरकार की तैयारी नए मास्टर प्लान में गंगोत्री, यमुनोत्री धाम को बदरीनाथ और केदारनाथ धाम की तर्ज पर भव्य रूप देने की है। ताकि इन धामों में आधारभूत ढांचा मजबूत किया जा सके।