उत्तरकाशी: उत्तरकाशी जिले की गंगा व यमुना घाटी क्षेत्र में गत शुक्रवार देर रात को आये आंधी और तूफान से स्थानीय लोगों का जनजीवन पूरी तरह प्रभावित रहा। तेज तूफान के कारण गंगोत्री, यमुनोत्री धाम सहित बड़कोट, पुरोला, भटवाड़ी एवं मोरी क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित रही। जिससे चारधाम यात्रा पर आये तीर्थ यात्रियों स्थानीय लोगों को अंधेरे में ही रात गुजारनी पड़ी और काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।