Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sun, 31 Oct 2021 2:53 pm IST

अंतरराष्ट्रीय

पी इनियान ने जीता शतरंज का खिताब


भारतीय ग्रैंडमास्टर पी इनियान ने 5वां रुजना जोरा शतरंज खिताब जीत लिया। उन्होंने नौ दौर में सात अंक हासिल किए। हाल ही में उन्होंने स्पेन में टूर्नामेंट जीता था। इनियान ने पांच जीत हासिल की और चार बाजियां ड्रॉ खेलते हुए वह अपराजित रहे।वह दूसरे स्थान पर रहे रूस के  मकारियान रुडिक से एक अंक आगे रहे। अन्य भारतीय वी एस राहुल छह अंकों के साथ तीसरे स्थान और एस नितिन (5.5) चौथे स्थान पर रहे।