Read in App


• Tue, 20 Jul 2021 4:33 pm IST


उत्तराखंड में इस साल चार महीने में जारी हुए 23324 मृत्यु प्रमाणपत्र : RTI


प्रदेश में इस साल जनवरी से अप्रैल तक चार महीने में स्वास्थ्य विभाग ने 23324 मृत्यु प्रमाणपत्र जारी किये हैं। जबकि बीते पूरे साल में 62219 मृत्यु प्रमाणपत्र जारी हुए थे। प्रदेश में कोविड काल में अब तक 7356 कोरोना मरीजों की मौत हुई है। विभाग के अनुसार जनवरी 2020 से अप्रैल 2021 तक प्रदेश में 85543 मृत्यु प्रमाणपत्र जारी किये गए हैं।