Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 17 Aug 2022 8:30 pm IST

मनोरंजन

अनुराग कश्यप ने एक्स वाइफ आरती और कल्कि संग शेयर की फोटो, बेटी ने कमेंट कर कही ये बात


फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म दोबारा को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। हाल ही में अनुराग कश्यप ने अपनी अपकमिंग फिल्म दोबारा की स्क्रीनिंग की है। इस दौरान कई लोग शामिल हुए हैं। वहीं अनुराग ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की। तस्वीर में उनकी पूर्व पत्नियों आरती बजाज और कल्कि कोचलिन को नजर आ रही हैं।

दरअसल, अनुराग ने अपनी दोनों पूर्व पत्नियों आरती बजाज और कल्कि कोचलिन के साथ फोटो शेयर की हैं। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा, My two pillars "मेरे दो स्तंभ।" इसपर अनुराग की बेटी आलिया कश्यप ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘आइकॉनिक’।
आपको बता दें अनुराग की पूर्व पत्नी आरती बजाज एक फिल्म एडिटर हैं।  उन्होंने आरती से साल 2003 में शादी कर ली थी। लेकिन साल 2009 में दोनों अलग हो गए थे। उसके बाद अनुराग ने एक्ट्रेस कल्कि से साल 2011 में शादी की थीं लेकिन दोनों कपल साल 2013 में अलग हो गए। फिलहाल बता दें अनुराग के निर्देशन में बनी फिल्म दोबारा 19 अगस्त को रिलीज होगी।