Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 21 Jul 2022 1:01 pm IST

अपराध

हरिद्वार में युवक ने फाड़ी सब इंस्पेक्टर की वर्दी, गिरफ्तार


हरिद्वार : सिडकुल थाना क्षेत्र के नवोदय नगर की सिद्धार्थ कॉलोनी में एक युवक ने सब इंस्पेक्टर अर्जुन सिंह की वर्दी फाड़ दी। वही सिपाही प्रदीप कुमार की वर्दी पर लगी नेम प्लेट तोड़ दी गई। सिपाही नीरज कुमार की वर्दी फाड़ने का प्रयास किया। मामला इतना बढ़ा की पुलिस को आरोपियों के ऊपर बल प्रयोग करना पड़ा। लोग इधर-उधर भागने लगे। पुलिस आरोपीयों को पकड़ कर थाने ले आई। सब इंस्पेक्टर अर्जुन सिंह की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धराओं में केस दर्ज कर लिया है। बुधवार देर रात सिडकुल की सिद्धार्थ कॉलोनी में एक पुजारी के साथ दो लोग पैसों के लेनदेन में झगड़ रहे थे। आरोप है कि पुजारी को दोनों लोगों ने बुरी तरह पीट डाला। स्थानीय लोगों का हुजूम लग गया। लोगों ने तीनों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नही माने। पुजारी ने सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस का एक सब इंस्पेक्टर और दो सिपाही घटनास्थल पर पहुंचे। इस दौरान उप निरीक्षक अर्जुन सिंह के ऊपर हाथापाई शुरू कर वर्दी का कॉलर पकड़ा और सोल्डर फ्लैट फाड दिया। वही दूसरे व्यक्ति ने सिपाही नीरज की वर्दी फाड़ने का प्रयास किया। सिपाही प्रदीप कुमार की नेमप्लेट टूट कर नीचे गिर गई।