Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 21 Apr 2023 10:00 am IST

नेशनल

एलन मस्क ने खिलाड़ियों से छीने ट्वीटर से ब्लू टिक, सचिन से लेकर रोनाल्डो का नाम शामिल...


ट्विटर ने भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा, दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का ब्लू टिक हटा दिया है।  

दरअसल, आज सुबह ट्विटर ने अपने प्लेटफॉर्म पर बड़े बदलाव करते हुए कई खिलाड़ियों के ब्लू टिक हटा दिए। इस लिस्ट में महानतम बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर और दुनिया के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉल खिलाड़ियों में से एक पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो भी शामिल हैं। बतादें कि, क्रिस्टियानो रोनाल्डो के ट्विटर पर 108.3 मिलियन, विराट कोहली के 55.1 मिलियन, सचिन के 38.6 मिलियन, रोहित शर्मा के 21.7 मिलियन और महेंद्र सिंह धोनी के 8.5 मिलियन फॉलोअर हैं।

इसके अलावा ट्विटर ब्लू टिक खोने वालों में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम भी हैं। बाबर को इस प्लेटफॉर्म पर 4.6 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। उनके अलावा पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी, पूर्व कप्तान शोएब मलिक और पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर, इमरान खान के ट्विटर अकाउंट से भी ब्लू टिक को हटा दिया गया है। वहीं, भारत के पूर्व कप्तान और बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली का भी ब्लू टिक हटा दिया गया है। गांगुली को 6.5 मिलियन लोग फॉलो करते हैं।