Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 30 Oct 2021 9:27 pm IST

राजनीति

भाजपा के मेगा इवेंट के जवाब में शिवालयों में जलाभिषेक करेंगे कांग्रेसी


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पांच नवंबर को केदारनाथ यात्रा को कांग्रेस ने राजीनीतिक मार्केटिंग करार दिया है। भाजपा के इस मेगा इवेंट के जवाब में कांग्रेस ने भी पांच नवंबर को अपना कार्यक्रम जारी किया है। जिसके तहत कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता प्रदेश के हर जिले में इस स्थित 12 शिवालयों में जलाभिषेक करेंगे। भाजपा को सनमती दे भगवान भजन गाया जाएगा जलाभिषेक में केदारनाथ से लाए गए जल और गंगाजल का प्रयोग किया जाएगा। पूजा-अर्चना के साथ भाजपा को सनमती दे भगवान भजन गाया जाएगा। कैलाश खैर के गाए भजन को भी गाया जाएगा।