Read in App


• Thu, 15 Feb 2024 11:05 am IST


उत्तराखंड का मौसम फिर लेगा करवट, 17 को चोटियों पर बर्फबारी के आसार


देहरादून। उत्तराखंड में मौसम शुष्क है और पहाड़ से लेकर मैदान तक चटख धूप खिल रही है। जिससे दिन के तापमान में वृद्धि होने लगी है। बुधवार को ज्यादातर क्षेत्रों में अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी दर्ज की गई। मैदानी क्षेत्रों में हल्का कुहासा छाने के आसार हैं। 17 और 18 फरवरी को चोटियों पर हल्का हिमपात हो सकता है।मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, अगले कुछ दिन प्रदेश में मौसम शुष्क रह सकता है। तापमान सामान्य से अधिक बना रहने का अनुमान है। 17 और 18 फरवरी को ताजा पश्चिमी विक्षोभ उत्तराखंड पहुंचने के कारण मौसम करवट बदल सकता है। जिससे चोटियों पर हल्के हिमपात और वर्षा के आसार हैं।उत्तराखंड में बर्फबारी से चोटियां सफेद हो गई हैं। औली में बर्फबारी से पर्यटक खुश है। यहां अच्छी बर्फबारी होने से अब स्नो पर होने वाली एक्टिविटी भी शुरू हो गई है। पर्यटक लगातार औली में बर्फबारी का आनंद लेने पहुंच रहे हैं। वहीं, केदारनाथ में भी बर्फबारी से बाबा का दरबार सफेद हो गया है। बर्फबारी के बीच फिलहाल यहां यात्रा बंद है।