Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 14 Oct 2021 4:40 pm IST


बच्ची से घर में छेड़छाड़


प्रेमनगर थानाध्यक्ष कुलदीप पंत ने बताया कि झाझरा क्षेत्र में एक परिवार है। उनकी 15 वर्षीय बच्ची है। प्राथमिक विद्यालय में पढाई के दौरान शिव कुमार तोमर ने उसे स्कूल में पढ़ाया। वह बच्ची के पिता को जानता हैं। समय-समय पर पढ़ाई में बच्ची की मदद करता रहा हैं। आरोप है कि बुधवार देर शाम वह बच्ची के घर आया। उस वक्त वह अकेली थी। वह बच्ची को छत पर लेकर गए। वहां उसके साथ छेड़छाड़ की। बच्ची नीचे आई और अपने पिता को घटना के बारे में बताया। आरोप लगाया कि गुरुजी ने उसके साथ छेड़छाड़ करते हुए गलत तरीके से छुआ। बच्ची घबराहट में रोने लगी। पीड़ित बच्ची के पिता ने आरोपी के खिलाफ देर रात प्रेमनगर थाने में तहरीर दी। तहरीर पर पुलिस ने आरोपी शिक्षक शिव कुमार तोमर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है