Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 6 May 2022 10:56 am IST

नेशनल

देश में बढ़ रही कोरोना मरीजों की संख्या


देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के मामलों में और बढ़ोतरी हुई है। शुक्रवार सुबह तक बीते 24 घंटे में 3545 नए केस मिले हैं। हालांकि सक्रिय केस की संख्या कुछ कम हुई है। गुरुवार को देश में 3275 नए संक्रमित मिले थे, इसकी तुलना में शुक्रवार को 270 मरीज ज्यादा मिले हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटों में कोरोना के सक्रिय केस 19,688 हो गए। इनमें कल की तुलना में 31 की कमी आई है। शुक्रवार सुबह तक 27 और लोगों ने महामारी के आगे हार मान ली। इसके साथ ही देश में महामारी से मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 5,24,002 हो गई है। राहत की बात यह है कि बीते 24 घंटे में 3549 लोग इस संक्रमण से उबर गए। देश में अब तक 4,25,51,248 लोग महामारी को मात दे चुके हैं।