Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 20 Jul 2022 6:20 pm IST

खेल

पूर्व कप्तान इयोन मोर्गन भी स्टोक्स के संन्यास से निराश


इंग्लैड के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने वनडे क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। उन्होंने अपना आखिरी मैच दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपने घरेलू मैदान पर खेला। हालांकि इस मैच में टीम को 62 रन से हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में खुद स्टोक्स भी ज्यादा कमाल नहीं कर सके और 11 गेंद में 5 रन बनाकर आउट हुए। गेंदबाजी में भी वह काफी महंगे रहे और 5 ओवर में 44 रन लुटाए। बेन स्टोक्स के लिए आखिरी मैच यादगार तो नहीं बन सका लेकिन पिछले 11 सालों में बेन स्टोक्स ने टीम के लिए जो किया है वो काबिले तारीफ है।बेन स्टोक्स की कमी टीम को जरूर खलेगी, ऐसा हम नहीं टीम के पूर्व कप्तान इयोन मार्गन कह रहे हैं। इंग्लैंड के सीमित ओवरों के सबसे सफल कप्तान रहे इयोन मोर्गन का दावा है कि इंग्लैंड की टीम बेन स्टोक्स के ऑन फील्ड और ऑफ फील्ड योगदान को जरूर मिस करेगी। बेन स्टोक्स ने 18 जुलाई को वनडे क्रिकेट से संन्यास का ऐलान करके सबको चौंका दिया था। इंग्लैंड की टीम बेन स्टोक्स को जीत के साथ विदा नहीं कर सकी। अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय वनडे मैच खेल रहे बेन स्टोक्स भी सिर्फ पांच रन ही बना सके। स्टोक्स ने 105 वनडे में तीन शतक के साथ 74 विकेट चटकाए हैं।