Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 7 Jan 2023 8:00 am IST

नेशनल

32 स्विस मेहमानों को लेकर 8 जनवरी को बनारस पहुंचेगा क्रूज, 13 को PM Modi दिखाएंगे हरी झंडी


दुनिया के सबसे लंबे जलमार्ग पर सफर कर रहे गंगा विलास क्रूज की रफ्तार कोहरे ने भले ही धीमी कर दी हो। लेकिन इसका रोमांच कम नहीं हुआ है। 

बताया जा रहा है कि, 32 स्विस मेहमानों को लेकर आठ जनवरी को  वाराणसी पहुंचेगा। फिलहाल ये जलयान डोरीगंज की सीमा में प्रवेश कर गया है। वहीं इसके बाद जल परिवहन की सबसे लंबी और रोमांचकारी रिवर क्रूज यात्रा को पीएम मोदी 13 जनवरी को हरी झंडी दिखाएंगे। दरअसल, 
इस क्रूज को छह जनवरी को वाराणसी पहुंचना था, मगर कोहरे ने इसकी रफ्तार धीमी हो गयी है। 

जानकारी के मुताबिक, आठ जनवरी को रविदास घाट पर मेहमानों का भव्य स्वागत किया जाएगा। काशी प्रवास के दौरान उनके लिए खास व्यवस्था की गई है। काशी विश्वनाथ मंदिर और गंगा आरती के साथ ही सैलानी काशी की गलियों में धूमेंगे। इसके बाद यह क्रूज 13 जनवरी को 3200 किलोमीटर के जलमार्ग की यात्रा पर रवाना होगा। जलयान में सवार 32 विदेशी मेहमानों को डिब्रुगढ़ की यात्रा कराएगा। 

वाराणसी से बांग्लादेश होते हुए असम के डिब्रूगढ़ की यात्रा पर जाने वाला क्रूज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की निगरानी में रवाना होगा। वहीं 52 दिन के सफर के दौरान भारत और बांग्लादेश के 27 रिवर सिस्टम से गुजरेगा। यह वैश्विक धरोहरों से संबंधित 50 से अधिक स्थानों पर रुकेगा।