Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 21 Mar 2023 2:32 pm IST

मनोरंजन

मोनालिसा ने श्रद्धा कपूर के गाने पर लगाए ठुमके, लटके-झटके और अदाओं पर फ़िदा हुए फैंस


भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा बॉलीवुड की बहुत बड़ी फैन हैं। वे जब तब बॉलीवुड के गानों पर डांस करती रहती हैं।  हाल ही में इस भोजपुरी हसीना ने 'तू झूठी मैं मक्कार' एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर के गाने 'ठुमका' शानदार डांस किया जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फिल्म में जहां बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर पीली साड़ी पहने हुए रणबीर कपूर के सामने ठुमका लगाती नजर आ रही है।
वहीं इस वीडियो में मोनालिसा को वैनिटी वैन में लाल साड़ी पहने ठुमका लगाते देखा जा सकता है। भोजपुरी हसीना ने लाल साड़ी के साथ स्लीवलैस ब्लाउज पहन कर इस गाने पर मजेदार ठुमके लगाए हैं। मोनालिसा ने इस डांस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते हुए  कैप्शन में लिखा- 'ठुमका।'  मोनालिसा ने इस वीडियो को 1 घंटे पहले अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया था और अब तक इसे 8000 से भी ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।