Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sun, 13 Mar 2022 10:30 am IST


युद्ध के 18वें दिन यूक्रेन में हवाई हमले का खतरा, रूस कर सकता है कई शहरों में एयर स्ट्राइक


रूस यूक्रेन युद्ध (Russia Ukraine War) का आज 18वां दिन है। रूस-यूक्रेन की जंग थमने की बजाय बढ़ती ही जा रही है। युद्ध के 18वें दिन रूसी सेना लगातार हमले कर रही है। यूक्रेन के अधिकतर शहर जल रहे हैं। हालात यह है कि लगातार हो रही गोलाबारी से सरकारी इमारतें और घर तबाह हो गए हैं। वहीं, यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने पुतिन को बातचीत का आफर दिया है। इसी बीच यूक्रेन का दावा है कि उसने खेरसान में दो रूसी हेलीकाप्टरों को मार गिराया है। हालांकि, इस दौरान रूस ने यूक्रेन के कीव ओब्लास्ट पर लगातार बम बरसाए। साथ ही रूसी सैनिकों ने कीव में ग्रीन कोरिडोर के जरिए रेस्क्यू कर रही महिलाओं और बच्चों पर गोली चलाई, जिसमें एक बच्चे समेत 7 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, कीव इंडिपेंडेंट के अनुसार यूक्रेन और रूस के बीच वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए शांति वार्ता हुई। इस वार्ता की शीर्ष प्राथमिकताओं में विशेष रूप से मारियुपोल शहर के लिए मानवीय कोरिडोर का विस्तार और स्थापना करना है।