Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 20 Aug 2022 4:28 pm IST


पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को किया भावपूर्वक याद


बागेश्वर : कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को उनकी जयंती पर भावपूर्वक याद किया। पार्टी कार्यालय में गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। उन्होंने गांधी को संचार क्रांति का जनक बताया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष लोकमणि पाठक, पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, महेश पंत, प्रेम सिंह, गणेश कुमार, लक्ष्मी धर्मशक्तू, गीता रावल, कमला जोशी आद मौजूद रहे।