Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 21 Jan 2022 5:58 pm IST


उत्तराखंड: बारातियों से भरी बस खाई मे गिरी, तीन की मौत, कईं घायल


सल्ट (अल्मोड़ा) : उत्तराखंड के कुमाऊं में बड़ा हादसा हुआ है। पौड़ी गढ़वाल से दुल्हन को लेकर गाजियाबाद लौट रही बारातियों की बस खाई में गई। हादस में मौके पर लड़के की बुआ की मौत हो गई। वहीं रामनगर में इलाज के दौरान दो लोगाें की मौत हो गई। मरने वालों में से एक दूल्हे की बुआ व भाई बताए जा रहे हैं। शेष घायलों को पुलिस व आइटीबीपी जवानों की मदद से राजकीय चिकित्सालय रामनगर ले जाया गया। बता दें, बीती गुरुवार को नंदगांव गाजियाबाद से बरात अदालीखाल पौड़ी गढ़वाल गई थी। शुक्रवार को दूल्हा पक्ष दुल्हन लेकर वापस लौटा। शंकरपुर चौकी चेकपोस्ट (पौड़ी गढ़वाल) से करीब एक किमी दूर मरचूला से पहले धूमाकोट बुआखाल राष्ट्रीय राजमार्ग पर बस यूपी 14 जेटी 5234 का चालक अशोक पुत्र जगन्नाथ नियंत्रण खो बैठा। नतीजतन बरातियों से भरा वाहन करीब सौ मीटर नीचे खाई में जा गिरा। सल्ट पुलिस व आइटीबीपी के जवान मौके पर पहुंचे। तेजी से रेस्क्यू अभियान चलाया गया।