Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sun, 30 Jan 2022 7:30 am IST


31 जनवरी से शुरू होगा संसद का बजट सत्र


संसद के आगामी बजट सत्र से संबंधित कार्यक्रम शनिवार को घोषित हो गया। इसके अनुसार 31 जनवरी से शुरू होने वाले बजट सत्र में संसद के दोनों सदनों में शुरुआती दो दिन शून्यकाल और प्रश्नकाल नहीं होंगे। 31 जनवरी को राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द के अभिभाषण से सत्र की शुरुआत होगी। राष्ट्रपति संसद के सेंट्रल हाल में दोनों सदनों (राज्यसभा और लोकसभा) के सदस्यों को संबोधित करेंगे। एक फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण वर्ष 2022-23 का सरकार का बजट पेश करेंगी।