Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 8 Oct 2022 6:00 am IST


धन और व्यावसाय के क्षेत्र में इन राशि के जातकों को मिलेगी सफलता, पढ़ें अपना राशिफल


आज यानि 8 अक्टूबर को बन रहे गजकेसरी योग से सभी राशियों को लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है। इस दिन राशिफल के अनुसार भी सभी राशियों के लिए अनुकूल रहने वाला है। इसके साथ वह कई क्षेत्र में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। आज अश्विन मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। पंचांग के अनुसार शनिवार को राहुकाल- प्रातःकाल 09 बजे से 10:30 बजे तक रहेगा। राहुकाल में शुभ कार्य करना वर्जित माना गया है। आज पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र शाम 5 बजकर 8 मिनट तक रहेगा।  

मेष
गजकेसरी योग सांस्कृतिक एवं सामाजिक कार्य की दिशा में सफलता देगा। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी।

वृषभ 
गजकेसरी योग शिक्षा प्रतियोगिता के लिए सफलतादायक है। किया गया श्रम सार्थक होगा। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी।

मिथुन
उच्च अधिकारी या घर के मुखिया का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

कर्क 
पिता या धर्म गुरु का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी।

सिंह
स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। यद्यपि शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं।

कन्या
गजकेसरी योग प्रतिष्ठा में वृद्धि करेगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। आर्थिक योजना साकार होगी।

तुला
नौकरी या नया अनुबंध, प्रमोशन, विभागी परिवर्तन आदि की दिशा में सफलता देगा। आर्थिक मामलों में सुधार होगा।

वृश्चिक 
बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी।

धनु
गजकेसरी योग पारिवारिक सुख में वृद्धि करेगा। चली आ रही समस्या का समाधान होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी।

मकर 
किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक योजना फलीभूत होगी। यात्रा देशाटन संभव।

कुंभ
गजकेसरी योग आर्थिक मामलों में सुधार देगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यावसायिक प्रयास सार्थक होंगे, लेकिन पारिवारिक या संतान के कारण चिंतित रहेंगे।

मीन 
गजकेसरी योग किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्र्वास में वृद्धि करेगा। व्यावसायिक मामलों में सफलता मिलेगी।