Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sun, 19 Sep 2021 8:00 am IST


20 महिला पुलिस कर्मियों को दिया आत्मरक्षा का प्रशिक्षण


आत्मरक्षा (सेल्फ डिफेंस) की विभिन्न तकनीकियों में जनपद पौड़ी गढ़वाल की महिला पुलिस कर्मियों को प्रशिक्षित करने को लेकर महिला थाना परिसर श्रीनगर में विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित हुआ। एक सप्ताह चले शिविर में जनपद के विभिन्न थानों की 20 महिला पुलिस कर्मियों ने प्रतिभाग करते हुए आत्मरक्षा के गुर सीखे। शनिवार को महिला थाना परिसर में आयोजित शिविर के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी गढ़वाल पी रेणुका देवी के सम्मुख इन 20 महिला पुलिस कर्मियों द्वारा सेल्फ डिफेंस को लेकर मिले प्रशिक्षण का आकर्षक प्रदर्शन भी किया गया। एसएसपी ने कहा कि नारी सशक्त तो देश भी सशक्त थीम पर जनपद में यह अभियान चलाया जा रहा है। सेल्फ डिफेंस के गुर सीखने से छात्राओं और महिलाओं में आत्मविश्वास भी बढ़ता है। किसी भी विपरीत परिस्थिति में महिलाएं आत्मरक्षा को लेकर सशक्त होती है। पुलिस उपाधीक्षक श्यामदत्त नौटियाल, श्रीनगर कोतवाल हरिओम राज चौहान भी इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित थे।