Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 28 Apr 2022 3:21 pm IST


पौड़ी को चारधाम यात्रा से जोड़ने को लेकर किया हवन यज्ञ


पौड़ी: पर्यटन की गतिविधियों से उपेक्षित पौड़ी नगर को चारधार यात्रा रूट से जोड़े जाने को लेकर बुधवार को नगर पालिकाध्यक्ष के नेतृत्व में कंडोलिया मंदिर में हवन किया गया। बताया कि अब शहर में हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा।पयर्टन नगरी पौड़ी में प्राकृतिक सुंदरता के लिहाज से काफी समृद्ध माना जाता है। यहां तक की गर्मियों के चरम पर होने के बावजूद पौड़ी में हर समय ठंडक महसूस की जा सकती है। बावूजद इसके पौड़ी में पर्यटन की गतिविधियां शून्य हैं। पौड़ी को चारधाम यात्रा से जोड़ने को लेकर शहरवासी एक बार फिर से एकजुट होने लगे हैं। नगर पालिकाध्यक यशपाल बेनाम ने पौड़ी शहर को चारधाम यात्रा से जोड़ने के लिए सभी शहरवासियों, शिक्षण संस्थानों, अधिवक्ताओं को एकजुट होकर जन जागरूकता अभियान चलाने का आव्हान किया।